विश्‍व की अन्‍य खबरें

चीन का 100 फुट लंबा और 21 टन वजनी रॉकेट कुछ ही घंटों में न्यूजीलैंड के करीब गिरेगा, हो सकता है बड़ा नुकसान

अगले 10 से 12 घंटे में यह अनियंत्रित न्यूजीलैंड के आसपास कहीं गिर सकता है। यही नहीं यह रॉकेट जहां भी गिरेगा, तबाही मचा सकता है। चीन को इसकी पूरी जानकारी भी है, मगर उसकी ओर से अभी तक इस संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।  

2 min read
May 09, 2021

नई दिल्ली।

दुनियाभर में कोरोना महामारी (Coronavirus) के बढ़ते संकट के बीच चीन का अनियंत्रित रॉकेट भी चिंता का सबब बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले 10 से 12 घंटे में यह अनियंत्रित न्यूजीलैंड के आसपास कहीं गिर सकता है। यही नहीं यह रॉकेट जहां भी गिरेगा, तबाही मचा सकता है। चीन को इसकी पूरी जानकारी भी है, मगर उसकी ओर से अभी तक इस संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बता दें कि चीन का यह रॉकेट करीब सौ फुट लंबा और 21 टन वजनी है और इसे लांग मार्च 5-बी वाई-2 नाम से जाना जाता है। चीन का इस रॉकेट से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया है। यह रॉकेट जिस तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, उससे माना जा रहा है कि यह न्यूजीलैंड के करीब कहीं समुद्र या धरती पर गिर सकता है। यदि यह धरती पर कहीं आबादी वाली जगह पर गिरता है, तो खतरा काफी बढ़ जाएगा और नुकसान की आशंका अधिक रहेगी।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब चीन का अपने किसी रॉकेट से नियंत्रण खत्म हो गया है और यह अनियंत्रित होकर पृथ्वी पर गिर रहा है। इससे पहले, पिछले साल भी मई महीने में ही चीन का एक अनियंत्रित रॉकेट पश्चिमी अफ्रीका और अटलांटिक महासागर में गिरा था। तब इस रॉकेट ने पश्चिमी अफ्रीका के एक गांव को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। इस घटना में अच्छी खबर यह थी कि तब इस गांव में कोई रहता नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

विशेषज्ञों की मानें तो लांग मार्च 5-बी वाई-2 नाम के इस रॉकेट की रफ्तार करीब चार मील प्रति सेकेंड हैं और इसके टुकड़े धरती पर कहीं भी गिर सकते हैं। इस रॉकेट को गत 29 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट की मदद से चीन अंतरिक्ष में नया स्पेस स्टेशन बनाना चाहता था। यह धरती से करीब 170 किलोमीटर से 372 किलोमीटर की ऊंचाई पर घूम रहा था।

Published on:
09 May 2021 08:35 am
Also Read
View All