
नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी किसी भी चीज में चार चांद लगा देती है। आजकल देश में रफाल लड़ाकू विमान सौदे की वजह से सियासत उफान पर है। रफाल की खासियतों की वजह से ये पहले ही सुर्खियों में आया था। फाइटर जेट चलाने वाले इसे बेहद की खूबसूरत विमान कह रहे हैं। रफाल एक साथ चालीस टारगेट को ट्रैक कर सकता है और चार टारगेट पर एक साथ फायर भी कर सकता है। ये अमरीकी एफ -16 का नया वर्जन बताया जाता है। वहीं अगर बात दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान की करें तो दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमान है एफ-22 रैप्टर। इसे विश्व का सबसे दमदार और आधुनिक फाइटर जेट माना जाता है। इसकी खासियतें अच्छे -अच्छे को अपना दिवाना बना देती है।
रैप्टर की खासियतें
- एफ-22 रैप्टर का पूरा नाम है 'लॉकहीड मार्टिन एफ-22 रैप्टर'।
- पांचवीं पीढ़ी के इस जहाज में सिंगल सीट है, इसमें दो इंजन लगे हुए हैं। ये सभी मौसम में खुद को छिपा लेने वाला सामरिक लड़ाकू विमान है।
- 2005 में इस फाइटर जेट को अमरीकी वायुसेना के जहाजों में शामिल किया गया।
- ये अबतक का सबसे ज्यादा विकसित माना जाने वाला विमान हैं, साथ ही दुनिया का सबसे महंगा फाइटर जेट भी।
- इस का ‘फायर एंड फॉरगेट’ सिस्टम बिलकुल अचूक है। यह दिन-रात और किसी भी मौसम में काम कर सकता है।
- F-22 में 1000 पाउंड की GBU-32 जॉइंट डायरेक्ट अटैक मुनिशंस मिसाइल लगाई गई हैं।
- जेट के नीचे M61A2 मल्टीबैरल गन है जो 20 एमएम की गोलियां दाग सकती हैं, बंदूक एक बारी में 480 गोलियां फायर करने में सक्षम है।
- ये जेट पंखों के ठीक नीचे अतिरिक्त ईंधन ले कर उड़ता है।
- ‘सार’ और ‘सिंथेटिक अपर्चर राडार‘ नाम की एक तकनीक लगाई गई है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल पर काम करती है
- कई सेंसर और विमान से जुड़ी कई तकनीकों को गोपनीय रखा गया।
- अमरीका किसी देश को अपनी ये तकनीक बेच नहीं सकता है।
- जेट की रफ्तार है 2,410 किलोमीटर प्रति घंटा।
- इस बीवीआर ( बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल ) रेटिंग 98% दी जाती है।
- टेक्नोलॉजी के मामले में इस दस में दस नंबर मिलते हैं।
- 250,000,000 अमरीकी डॉलर
रफाल की खासियतें
- इस लड़ाकू विमान को 'हवा का झोका', 'आग का विस्फोट' जैसे नामों से संबोधित किया जाता है। फ्रांस ने इसे बनाया है।
- अत्याधुनिक तकनीकों से लैस इस विमान की फुर्ती बेजोड़ है।
- काफी मजबूत और तकनीकी रूप से अपग्रेडेड जेट माना जाता है।
- ये जेट एक वक्त में 40 निशानों का पता लगाने के साथ ही उनमें से चार पर एक साथ फायर सकता है।
- यह परमाणु बम गिराने में भी सक्षम है। इसमें खास इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम भी लगा है।
- कम से कम ऊंचाई से लेकर अधिक से अधिक ऊंचाई तक, दोनों ही स्थितियों में दम भर सकता है।
- जेट के अंदर METEOR और SCALP जैसी मिसाइलें भी तैनात की जा सकती हैं.
- 1.30 एमएम की एक गन लगी होती है जो एक बार में 125 राउंड गोलियां फायर सकती है
- रफाल विमान उड़ान के दौरान ही ऑक्सीजन बनाने की प्रणाली से भी लैस है, जिससे इसे ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती.
-इस जेट में सेंसर डाटा फ्यूजन टेक्नोलॉजी से भी लैस, दुश्मन की मिसाइल को ध्वस्त भी कर सकता है
-रफाल अफगानिस्तान, इराक, लीबिया और सीरिया में अपना युद्धकौशल दिखा चुका।
| फाइटर जेट | F रैप्टर विमान | रफाल विमान |
बीवीआर रेटिंग | 98% | 90% |
| कीमत | 250,000,000 USD | 130,000,000 USD |
| रफ्तार (किलोमीटर/घंटा) | 4248 | 4248 |
| रेंज (किलोमीटर) | 75 | 100 |
| रडार | AN/APG-77 | Thales RBE2-AA |