विश्‍व की अन्‍य खबरें

Corona Effect: दुनिया भर में अब तक 27 लाख से अधिक की मौत, 12.28 करोड़ लोग हुए संक्रमित

Coronavirus World Update: CSSE के मुताबिक, दुनिया के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,28,12,281 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 27,09,627 हो गई है। वहीं, 6,95,02,391 लोग इससे ठीक भी हुए हैं।

2 min read
Mar 21, 2021
CG Corona Update: पीडब्ल्यूडी के डिवीजन एक में 7 कर्मचारी पॉजिटिव

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना महामारी के प्रकोप से जूझ रही है और हर दिन हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है, इसके बावजूद संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी और तीसरी भी देखने को मिल रहा है।

इसी बीच बीते 24 घंटों में दुनियाभर में 8,177 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही दुनियाभर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 लाख पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 27.09 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 12.28 करोड़ से अधिक हो चुकी है। हालांकि इस संक्रमण से 6.95 करोड़ से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं।

अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान और इंजीनियरिंग केंद्र (CSSE) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,28,12,281 तक पहुंच गई है, जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27,09,627 हो गई है। वहीं, 6,95,02,391 लोग इससे ठीक भी हुए हैं।

अमरीका सबसे अधिक प्रभावित

पूरी दुनिया में अमरीका कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। अमरीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,11,181 हो गई है जबकि 5,47,453 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं संक्रमितों और मरने वालों की संख्या के मामले में ब्राजील दूसरे नबंर पर है, जबकि भारत तीसरे पायदान पर है।

ब्राजील में अब तक 1,19,50,459 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं और 2,92,856 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत की बात करें तो अब तक 1,16,05,673 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1,59,821 हो गई है। भारत में अब तक 1,11,32,082 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप 15 सबसे अधिक प्रभावित देश





















































































देश के नामसंक्रमितों की कुल संख्यामरने वालों की कुल संख्या
अमरीका3,00,11,1815,47,453
ब्राजील1,19,50,4592,92,856
भारत1,16,05,6731,59,821
रूस44,56,86995,030
ब्रिटेन42,91,2711,26,122
फ्रांस42,52,02292,167
इटली33,56,3311,04,642
स्पेन32,12,33272,910
तुर्की29,92,69429,959
जर्मनी26,59,51675,196
कोलंबिया23,31,18761,907
आर्जेंटीना22,41,73954,517
मेक्सिको21,93,6391,97,827
पोलैंड20,58,55049,300
ईरान17,93,80561,724
Updated on:
21 Mar 2021 09:31 pm
Published on:
21 Mar 2021 09:24 pm
Also Read
View All