विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनियाभर में Coronavirus का बढ़ता आतंक, अब तक 2900 से अधिक की मौत, जानें कहां-कहां है वायरस का प्रकोप

चीन में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की वजह से 2870 की मौत हो चुकी है, जबकि 79824 लोग संक्रमित है कोरोना वायरस ने दुनिया के 60 से अधिक देशों में पैर पसार लिए हैं
3 min read
• •
Updated: 1 Mar 2020, 9:04 PM IST
Coronavirus Spread in Worldwide (Symbolic Image)

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस ( Coronavirus ) चीन के वुहान शहर ( Wuhan City ) से निकलकर दुनिया के 60 से अधिक देशों में फैल चुका है और दुनियाभर में इस वायरस का आतंक बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि पूरी दुनिया में अब तक 2900 से अधिक की मौत हो चुकी है, जबकि 86 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इसके अलावा कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता ही जा रहा है। चीन में अकेले इस वायरस की वजह से 2870 की मौत हो चुकी है, जबकि 79824 लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर सबसे अधिक प्रभावित है।

बता दें कि कोरोना वायरस ने दुनिया के 60 से अधिक देशों में पैर पसार लिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) की ओर से एक रिपोर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि किस देश में अब तक कितनी मौतें हो चुकी है और कितने लोग संक्रमित हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक दुनिया के करीब 60 देशों में फैल चुका है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किस देश में कितनी मौतें हुई है और कितने मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं..

हांगकांग ( 94 मामले, 2 मौतें ), दक्षिण कोरिया ( 3526 मामले, 17 मौतें ), इटली ( 1128 मामले, 29 मौतें ), जापान ( डायमंड प्रिंसेस क्रूज से 705 सहित 947 मामले, 12 मौतें ), अमरीका ( 62 मामले, एक मौत ), ब्रिटेन ( 23 मामले, एक मौत ), फिलीपींस ( 3 मामले, एक मौत ), थाइलैंड ( 42 मामले, एक मौत ), ताइवान ( 39 मामले, एक मौत ), ईरान ( 604 मामले, 54 मौतें ), फ्रांस ( 100 मामले, 2 मौतें ), मकाऊ ( 10 मामले ), जर्मनी ( 66 मामले ), सिंगापुर ( 102 मामले ), स्पेन ( 46 मामले), कुवैत ( 45 मामले ), बहरीन ( 38 मामले ), मलेशिया ( 24 मामले ), ऑस्ट्रेलिया ( 23 मामले ), कनाडा ( 20 मामले ), यूएई ( 19 मामले ), वियतनाम ( 16 मामले ), नॉर्वे ( 15 मामले ), इराक ( 13 मामले ), स्वीडन ( 13 मामले ), स्विट्जरलैंड ( 10 मामले ), लेबनान ( 7 मामले), नीदरलैंड ( 7 मामले ), क्रोएशिया ( 6 मामले ), ओमान ( 6 मामले ), ऑस्ट्रिया ( 5 मामले ), इजराइल ( 5 मामले ), भारत ( 3 मामले ), रूस ( 5 मामले ), ग्रीस ( 4 मामले ), मेक्सिको ( 4मामले ), पाकिस्तान ( 4 मामले ), फिनलैंड ( 3 मामले ), रोमानिया ( 3 मामले ), ब्राजील ( 2 मामले ), डेनमार्क ( 2 मामले ), जॉर्जिया ( 2 मामले ), और अल्जीरिया, अफगानिस्तान, अज़रबैजान, बेलारूस, बेल्जियम, कंबोडिया, इक्वाडोर, मिस्र, एस्टोनिया, आइसलैंड, आयरलैंड, लिथुआनिया, मोनाको, नेपाल, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, उत्तर मैसेडोनिया, कतर, सैन मैरिनो व श्रीलंका में एक-एक मामले सामने आएं हैं।

दक्षिण कोरिया मे? coronavirus us का बढ़ता प्रकोप, 2931 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में फैलते इस जानलेवा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए WHO ने एक बड़ा प्लान बनाया है और इस संकट से जूझ रहे देशों को करीब साढ़े 67 करोड़ डॉलर की मदद देने की पेशकश की है। WHO ने प्रभावित देशों में मास्क और सांस लेने के यंत्र भेजने का भी फैसला किया गया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
1 Mar 2020, 9:04 PM IST
Published on: