आपको बता दें कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर ( Wuhan ) से निकलकर अब दुनिया के करीब 50 देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस से कम से कम 80 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि चीन से बाहर करीब 50 देशों में ये वायरस फैल चुका है, जहां कम से कम 3,700 केस सामने आए है। इसमें 57 लोगों की मौत चुकी है।