विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें …..

पुतिन ने 18 साल की उम्र में जूडो सीखना शुरू किया और वे रूस मार्शल आर्ट सांबो के मास्टर हैं।

2 min read

नई दिल्ली। सबसे ताकतवर देशों की सूची में सुमार रूस में रविवार को राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चौंथी बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं और ओपिनियन पोल के मुताबिक उनकी जीत पकी मानी जा रही है। आइये जानते हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों में से एक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जीवन की कुछ दिलचस्प बातें...

पुतिन ने किया शक्ति प्रदर्शन, कहा- खुद पर या सहयोगी देश पर हमला बर्दाश्‍त नहीं करेगा
1. व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन और माता का नाम मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा था। उनकी माँ फैक्टरी मजदूर एवं पिता सोवियत नेवी में कार्य करते थे। उनके पिता 1930 के दशक में पनडुब्बी बेड़े में सेवा करते थे और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शत्रु को घात लगाकर हमला करनेवाले दस्ते में भर्ती हो गए। युद्ध के बाद उन्होंने एक कारखाने में फोरमैन के रूप में काम किया।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का चौथी बार जीतना तय, ओपिनियन पोल में 70 प्रतिशत लोगों ने जताया भरोसा
2. व्लादिमीर अपने परिवार में तीसरे बच्चे थे और उनके दो बड़े भाइयों की बाल अवस्था में ही मृत्यु हो गई थी। वर्ष 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से 1975 में कानून में स्नातक की डिग्री ली और फिर सोवियत खुफिया एजेंसी केजीबी में काम करना शुरू किया जिसमें वह वर्ष 1991 तक काम करते रहे।

पुतिन ने किया शक्ति प्रदर्शन, कहा- खुद पर या सहयोगी देश पर हमला बर्दाश्‍त नहीं करेगा
3. पुतिन ने 18 साल की उम्र में जूडो सीखना शुरू किया। क्योंकि पुतिन अपने हम उम्र के लोगों में खुद को अपरिपक्व मानते थे। वे रूस मार्शल आर्ट सांबो के मास्टर हैं।

पुतिन की ‘भविष्य की टीम’ में भारत की जूनियर डॉक्टर
4. पुतिन का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा, चूहे पकड़कर छोड़ने का काम किया हालांकि आज पुतिन की संपत्ति के बारे में कहा जाता है कि वो 3 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। रूसी मीडिया के अनुसार पुतिन के पास 20 बंगले और महल हैं। इसमें एक बंगले की कीमत 5 हजार करोड़ रुपये है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बयान, अमरीका-नॉर्थ कोरिया का तनाव वैश्विक तबाही का है संकेत
5. व्लादिमीर पुतिन दो बेटियों के पिता हैं। उनकी दोनों बेटियां का नाम- मारिया और टेकटरीना हैं।
6. व्लादिमीर पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला ने, 6 जून 2013 को शादी टूटने की घोषणा की थी। हालांकि क्रेमलिन ने 2 अप्रैल 2014 को इस बात की पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 साल की उनकी पत्नी ल्यूडमिला से तलाक को अंतिम रूप दे दिया है।

अमरीकी प्रतिबंधों का रूस ने दिया करारा जवाब, पुतिन ने 755 अमरीकी राजनयिकों से रूस छोड़ने के लिए कहा
7. ऐसा माना जाता है कि रूस में भ्रष्टाचार खत्म करने का श्रेय पुतिन को जाता है। साल 2014 में आई ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो रूस दुनिया का वह देश है जहां पर भ्रष्टाचार सबसे कम है।

ये भी पढ़ें

पुतिन ने किया शक्ति प्रदर्शन, कहा- खुद पर या सहयोगी देश पर हमला बर्दाश्‍त नहीं करेगा
Updated on:
16 Mar 2018 05:19 pm
Published on:
16 Mar 2018 04:32 pm
Also Read
View All