विश्‍व की अन्‍य खबरें

इंडोनेशिया: विमान हादसे में आठ लोगों की मौत, 12 वर्षीय लड़का जिंदा बचा

विमान का संपर्क टूटने के कारण यह हादसा हुआ, विमान का मलबा रविवार सुबह ओक्सिबिल के पहाड़ी इलाके के जंगलों में मिल

2 min read
Aug 12, 2018
इंडोनेशिया के विमान हादसे में आठ लोगों की मौत, 12 वर्षीय लड़का जिंदा बचा

जकार्ता। इंडोनेशिया में शनिवार को एक विमान हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना में सिर्फ 12 वर्षीय एक लड़का जिंदा बच सका है। माना जा रहा है कि यह हादसा विमान के संपर्क टूटने के कारण हुआ है। विमान का मलबा रविवार सुबह ओक्सिबिल के पहाड़ी इलाके के जंगलों में मिला। पापुआ के सैन्य प्रवक्ता ने बताया क आठ यात्रियों की मौत हो गई है,जबकि एक जिंदा पाया गया है। घायल लड़के की हालत स्थिर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

Independence Day 2018: सुहागनगरी के ये हैं सच्चे देेशभक्त, खून के एक-एक कतरे पर लिखा है दूसरे का नाम, पढ़िए ये रोमांचक खबर

विमान क्रैश होने की वजह साफ नहीं

प्रवक्ता का कहना है कि फिलहाल विमान के क्रैश होने की वजह साफ नहीं है। मामले की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि निजी चार्टर कंपनी डिमोनिम एयर के स्वामित्व वाले विमान में सात यात्री और दो चालक दल के लोग सवार थे। विमान दुर्घटना से पहले ओकाटेम के नजदीक ग्रामीणों ने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी थी। खोज और बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे में दो घंटे का वक्त लगा। सुबह तड़के तक शवों की खोजबीन का कार्य जारी रहा।

इंडोनेशिया हवाई परिवहन पर निर्भता बढ़ी

गौरतलब है कि अपने हजारों द्वीपों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए इंडोनेशिया हवाई परिवहन पर ज्यादा निर्भर है। लेकिन इस तरह के विमान हादसे पहले भी हो चुके हैं। हाल के वर्षों में इंडोनेशिया को कई घातक हवाई दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है। पापुआ पहुंचने का रास्ता काफी जटिल है। पिछले साल जुलाई में पापुआ प्रांत के वामेना के पास एक विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अगस्त 2015 में इंडोनेशियाई वाहक त्रिगाना द्वारा संचालित एक वाणिज्यिक यात्री विमान खराब मौसम के कारण पापुआ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इसमें सभी 54 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

चालक ने किया मना, ऑटो में ले जाते समय हुआ प्रसव
Published on:
12 Aug 2018 01:42 pm
Also Read
View All