मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के खिलाफ जलयुद्ध छेड़ दिया है। मीडिया में एक वीडियो छाया हुआ है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान ने नीलम नदी के पानी को पंजाब की तरफ मोड़ दिया है,जो उसके अधिकार वाले कश्मीर के लोगों के लिए लाइफ लाइन है। इसकी वजह से यहां पर जल सकंट की स्थिति पैदा हो सकती है। लोग यहां पर विराध प्रदर्शन कर रहे हैं । मांग है कि सरकार उनकों इसका मुआवजा दे।