इस्लामाबादः पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को आधिकारिक रूप से इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्यौता मिल गया है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और इसकी सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री को भी दे दी है। इमरान खान से निमंत्रण मिलते ही नवजोत ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और गृह मंत्री राजनाथ से पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत सरकार ने इस पर क्या फैसला किया है। बता दें कि इमरान खान 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।