लाहौर। क्रिकेट खिलाड़ी राजनेता बने इमरान खान भारत में चाय, साबुन और कोल्ड ड्रिंक बेच चुके हैं। अपने क्रिकेट के दिनों में ब्रांड रहे इमरान खान ने देशों की सीमाओं से परे अपना राज कायम किया था । उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि भारत में फ़ैली पाकिस्तान विरोधी भावना के बावजूद, भारतीय ब्रांडों ने उन्हें अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में लेने का जोखिम उठाया। इमरान खान पाकिस्तान के अगले प्रधान मंत्री बनने के लिए तैयार हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इमरान खान 14 अगस्त को पाकिस्तान के पीएम पद की शपथ लेंगे।