इमरान खान पर एक चुनावी भाषण के दौरान विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनुचित और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, अन्य दलों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। इमरान खान ने जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समर्थकों को 'गधा' और 'उल्लू' कहा था।हालांकि उन्होंने बाद में इस विवादित बात के लिए माफी मांग ली थी। बता दें कि कल पकिस्तान चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त जस्टिस सरदार मोहम्मद रजा ने इमरान खान के साथ तीन अन्य नेताओं भविष्य में भड़काऊ भाषण न देने और किसी भी तरह का अन्यथा व्यवहार न करने की चेतावनी दी।