
नई दिल्ली। अमरीका के टेक्सास में हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद न्यूयॉर्क में सोमवार को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई।
इस मुलाकात इमरान खान ने ट्रंप के सामने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया।
के दौरान इमरान खान ने ट्रंप के सामने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। पाक पीएम ने कहा कि भारत कश्मीर के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है।
ऐसी स्थिति में कोई भी संभावित संकट खड़ा हो सकता है। इमरान खान ने कहा कि इस मसले को सुलझाने के लिए पाकिस्तान अमरीका का साथ चाहता है।
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने पाक पीएम से भारत के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए दोनों देशों को साथ आने की अपील की।
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और आर्टिकल 370 के मसले पर पीएम मोदी का भाषण बहुत आक्रामक था।
लोग भी मोदी के भाषण को काफी गौर से सुन रहे थे। यही नहीं, ट्रंप ने इमरान खान से दो टूक कहा कि उन्हे पाकिस्तान पर भरोसा है, लेकिन उनके सामने वाले कुछ लोग पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करते।
उन्होंने भारत और पाकिस्तान के एकसाथ आने की उम्मीद जाहिर की।
हालांकि उन्होंने एक बार फिर दोनों पक्षों की सहमति के बाद कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने की बात कही।
सबसे चौंकाने वाला वाकया तब हुआ जब पाक पीएम इमरान खान पाकिस्तानी पत्रकार का हवाला देते हुए कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही। इस पर भड़कते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आप ऐसे रिपोर्टर कहा से ले आते हैं।