विश्‍व की अन्‍य खबरें

मालदीव ने भारत को किया अपमानित, तोहफे में दिए दोनों हेलीकॉप्‍टर वापस लेने को कहा

मालदीव की अब्दुल यामीन सरकार भारतीय नौसेना की देश में उपस्थिति को लेकर तनाव में है।

2 min read
मालदीव ने भारत को किया अपमानित, तोहफे में दिए दोनों हेलिकॉप्टर वापस लेने को कहा

नई दिल्ली। मालदीव और भारत के बीच सैन्य साझेदारी को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मालदीव ने भारत को झटका देते हुए उसका दिया तोहफा वापस ले जाने को कहा है। दरअसल भारत सरकार ने मालदीव को दो नौसेना हेलीकॉप्‍टर ध्रुव को तोहफे के तौर पर दिए थे जिसका इस्तेमाल वह अपने द्वीपों की निगरानी के लिए करता है। सूत्रों के मुताबिक मालदीव ने पहले एक ही हेलिकॉप्टर को लौटाने को कहा था, मगर अब वह दोनों को वापस करने की बात कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मालदीव की अब्दुल यामीन सरकार भारतीय नौसेना की देश में उपस्थिति को लेकर तनाव में है और वह चाहती है कि भारत यहां से अपना कैंप वापस ले जाए।

ये भी पढ़ें

किसी से नहीं डरने वाले नीतीश कुमार को इस चीज से लगता है डर

चीन भी दिखा रहा है रुचि

भारत के साथ चीन भी मालदीव में अपनी रुचि दिखा रहा है। मालदीव के बंदरगाह लुमेह में वह निवेश करना चाहता है। जानकारों की माने तो चीन के दबाव के चलते मालदीव भारत से कोई समझौता नहीं करना चाहता है। यहां तक की तोहफे में दिए दो हेलिकॉप्टर को भी वह लौटाना चाहता है। इस तरह के विरोध से वह जताना चाहता है कि उसे भारत की मदद की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत मालदीव में छह नए पायलट प्रोजेक्ट लगा रहा है जो सैन्य समझौते पर आधारित है। इसके साथ भारत एक पुलिस अकादमी को भी स्थापित करना चाहता है। मगर इन सब के लिए अभी तक मालदीव ने कोई पर्मिट नहीं दिया है।

भारत कर रहा मालदीव की सैन्य सहायता

गौरतलब है कि चीन को टक्कर देने के लिए भारत ने मालदीव में काफी निवेश किया है। वह कई सालों से मालदीव को सैन्य सहायता दे रहा है। भारत ने मालदीव को ध्रुव गिफ्ट करने के साथ ही 6 पायलट और दर्जनों ग्राउंड स्टाफ भी दिया है। इसके अलावा 10 कोस्टल सर्विलांस रेडार सिस्टम विकसित करने में भारत मालदीव की मदद कर रहा है।

ये भी पढ़ें

VIDEO सीएम योगी का ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल, आप भी देखिए…
Published on:
05 Jun 2018 08:34 am
Also Read
View All