
किसी से नहीं डरने वाले नीतीश को इस चीज से लगता है डर
पटनाः किसी से नहीं डरने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हेलिकॉप्टर से डर लगता है। इसी कारण नीतीश ज्यादातर अपनी यात्राएं सड़क के रास्ते ही करते हैं। इसका खुलासा उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान किया। ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम ने कहा कि हेलीकॉप्टर से यात्रा वे मजबूरी में करते हैं। नीतीश यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि प्रदेश के बड़े अधिकारी भी हेलीकॉप्टर से यात्रा बहुत कम यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जो चिंता उनकी रहती है वही चिंता अधिकारियों की भी रहती है। नीतीश ने कहा कि हेलीकॉप्टर की अपेक्षा वे सड़क के माध्यम से यात्रा करने करना बेहतर समझते हैं। नीतीश के इस बयान के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।
इस चीज से डरते हैं नीतीश
हेलिकॉप्टर से यात्रा करने से बचने की वजह भी नीतीश कुमार ने बताई है। उन्होंने कहा कि अक्सर खराब मौसम की वजह से उन्हें हेलीकॉप्टर से यात्रा करने में डर लगता है। सीएम ने कहा कि इसी वजह से अधिकारी भी हेलीकॉप्टर से यात्रा करने से बचते हैं। नीतीश ने कहा कि ये किसी को पता नहीं होता कि हेलीकॉप्टर कब हवा में किधर मुड़ जाए। इस वजह से हवा में हमेशा डर बना रहता है। कार्यक्रम के संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि सड़क के रास्ते जाने से सबसे बड़ा फायदा जनता का ही होता है क्योंकि अगर खराब सड़क रहती है तो कम से कम उसी बहाने बन भी जाती है।
1959 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
दरअसल नीतीश कुमार रविवार को ग्रामीण कार्य विभाग की कई योजनाओं को शिलान्यास किया। 1959 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1160 सड़क और 28 पुलों के निर्माण के कार्य को शुरु कर दिया गया है। सीएम ने बताया कि प्रदेश भर में 2096 सड़कों और 43 पुलों के निर्माण को उनकी सरकार ने मंजूरी दी है।
Published on:
28 May 2018 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
