विश्‍व की अन्‍य खबरें

गर्भवती महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म, जानिए क्यों डॉक्टर भी हैरान

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में गर्भवती महिला ने एक साथ नौ बच्चो को दिया जन्म,मां समेत 5 लड़कियां और 4 लड़के स्वस्थ्य

2 min read
May 05, 2021
Women give birth 9 children in Mali

नई दिल्ली। आपने जुड़वा, तीड़वा बच्चों के जन्म को लेकर तो कई बार सुना या पढ़ा होगा, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। ऐसा हुआ है, पश्चिम अफ्रीकी देश माली ( Mali ) में। जहां एक प्रेग्नेंट महिला ( Pregnent Women ) ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है।

सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। महिला को बेहतर इलाज के लिए मोरक्को ( Morocco ) लाया गया था। एक साथ 9 बच्चों का जन्म होने की इस घटना को काफी दुर्लभ माना जा रहा है।

ये है पूरा मामला
माली सरकार ने दावा किया है कि उनकी 25 वर्षीय महिला नागरिक ने हलीमा सिसे ने 9 बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल महिला को बेहतर इलाज के लिए 30 मार्च को मोरक्को लाया गया था।

शुरुआत में माना जा रहा था कि महिला 7 बच्चों को जन्म देगी। हालांकि, 7 बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन 9 बच्चों का एक साथ जन्म लेना अति दुर्लभ है। हालांकि अब तक मोरक्को के अधिकारियों ने इस तरह की जानकारी नहीं दी है।

5 लड़कियों और 4 लड़कों को दिया जन्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हलीमा सिसे ने ऑपरेशन के जरिये 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया है। महिला और सभी बच्चों की हालत अब ठीक है।

माली की स्वास्थ्य मेंत्री फैंटा सिवी ने जानकारी दी कि महिला कुछ हफ्तों में घर वापस आ जाएगी।

अल्ट्रासाउंड में आई थी ये जानकारी
माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा है कि माली और मोरक्को दोनों जगहों पर हुए अल्ट्रासाउंड में पता चला था कि हलीमा सिसे 7 बच्चों को जन्म देंगीं, लेकिन डिलीवरी के समय 9 बच्चे पैदा हुए।

Published on:
05 May 2021 10:56 am
Also Read
View All