विश्‍व की अन्‍य खबरें

दर्द की तस्वीरें: बहुत ज़ालिम है ये दुनिया, मां के सामने ही 25 दिन के बेटे को दी ऐसी मौत

एक महिला ने बताया कि सेना ने एक जवान ने उसके महज़ 25 दिन के बच्चे को ज़मीन पर उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

2 min read
Dec 07, 2017
rohingya

नई दिल्ली। म्यांमार में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के साथ क्या-क्या हुआ है। वो सब हम आपको एक के बाद एक बताने जा रहे हैं। इसके लिए हम आपको पहले ही ये सूचना दे रहे हैं कि आप अपने दिल को संभाल कर रखें, क्योंकि जो कुछ भी इन लोगों के साथ म्यांमार में हुआ है उसे सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ज़ुल्मों और अत्याचार के बाद म्यांमार से भागकर बांग्लादेश पहुंची रोहिंग्या महिलाओं ने वो कहानियां बताई जिसे दुनिया की सबसे खौफनाक कहानियों में शुमार किया जाएगा। म्यांमार के रखाइन स्टेट में रोहिंग्या महिलाओं ने वो सब झेला जिसे आप सोच भी नहीं सकते हैं। बांग्लादेश आई इन महिलाओं ने बताया कि वहां की सेना ने उनके साथ दरिंदगी की सभी हदें पार कर दीं। सेना के लोगों ने वहां रह रहीं गर्भवती महिलाओं के साथ भी खूब अत्याचार किए। और तो और वहां रहने वाली महिलाओं ज़िंदा जलाने का भी पूरा प्रयास किया गया।

आइए हम आपको बताते हैं कि म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम महिलाओं के साथ क्या-क्या हुआ-
1. एक महिला ने बताया कि सेना ने एक जवान ने उसके महज़ 25 दिन के बच्चे को ज़मीन पर उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
2. सेना ने रोहिंग्या की बस्ती पर पेट्रोल बम से हमले किए।
3. वहां रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों को नदी में फेंक दिया गया।
4. महिलाओं के साथ रेप किया गया फिर उन्हें ज़िंदा जला दिया जाता था। हालांकि इसमें कुछ महिलाएं बच गई थीं।
5. पुरुषों को गोली मार दी जाती थी, महिलाओं के ज़ेवर लूट लिए जाते थे।
6. बांग्लादेश में रह रही एक महिला ने बताया कि सेना के एक जवान ने उनकी आंखों के सामने ही उनके बेटे को गोली मार दी और उसके बाद उसका सिर शरीर से अलग कर दिया।
7. सेना के जवान एक साथ 5-6 महिलाओं के साथ रेप करते थे।

Published on:
07 Dec 2017 07:56 pm