
फतेहपुर. बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री राकेश जैन ने रोहिंग्या मुसलमानों को देश के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि वो इस देश के नहीं हैं और उनके पूर्व के कर्म सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा काम लोगों को जागरुक करना है और हम अपना काम करेंगे। वहीं बीजेपी नेता ने सरकार पर किए गए किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए हर तरह से बच्चों को आगे आने की बात कही, साथ ही बच्चों को आने वाल कल का भविष्य बताते हुए कहा कि आप पर ही देश की जिम्मेदारी है।
By- Rajesh Singh