विश्‍व की अन्‍य खबरें

पाक-अमरीका के विवाद का राजदूतों पर पड़ेगा बड़ा असर, आवाजाही पर लग सकती है पाबंदी

ट्रंप सरकार ने पाक को चेताया है कि उनके राजदूत वाशिंगटन या अन्य शहरों में बिना इजाजत के नहीं घूम सकेंगे।

2 min read
pak

नई दिल्ली। अमरीका और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद का असर बहुत जल्द राजदूतों पर पड़ने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों देशों के विवाद से राजदूत एक-दूसरे की सीमा पार नहीं कर पाएंगे। खबरों की मानें तो ये प्रतिबंध जल्द ही लग सकता है। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक मई से ही दोनों देशों के राजदूतों की आवाजाही पर लगाम लग सकती है।

बिना इजाजत के घूमने की मनाही

रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप सरकार ने पाक को चेताया है कि उनके राजदूत वाशिंगटन या अन्य शहरों में बिना इजाजत के नहीं घूम सकेंगे। यही नहीं इजाजत के बाद भी राजदूतों की दूरी तय की गई है। जिसके मुताबिक वो अपनी जगह से 40 किमी. से ज्यादा की दूरी तय नहीं कर पाएंगे।

आधिकारिक मुहर नहीं

पाकिस्तान के एक अखबार ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है कि 'पाकिस्तानी दूतावास को वाशिंगटन में इस मामले पर एक नोटिस थमाया गया है और इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय को भी यही नोटिस दिया गया है।' इस नोटिस से ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सरकार बहुत जल्द इस मामले में ठोस कदम उठाने वाली है। हालांकि अमरीकी विदेश विभाग ने इस बात पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

सवाल के जवाब में अमरीकी विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूतों की आवाजाही पर अभी कोई प्रतिबंध नहीं है। भविष्य में इस बारे क्या फैसला लिया जाएगा इसकी भी कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

सड़क हादसे का नोटिस से कोई लेना-देना नहीं

साथ ही अमरीका और पाक ने इस बात की भी पुष्टि की है कि अमरीका में हुए सड़क हादसे का नोटिस से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि शनिवार को सड़क दुर्घटना में अमेरिकी अधिकारी पर एक पाकिस्तानी नागरिक की जान लेने और दूसरे को घायल करने का आरोप लगा था।

Updated on:
13 Apr 2018 01:02 pm
Published on:
13 Apr 2018 12:54 pm