विश्‍व की अन्‍य खबरें

पूर्व रॉ चीफ के साथ लिखी किताब के लिए आईएसआई मुखिया दुर्रानी पर पाबंदियां लगा सकता है पाक

किताब 'द स्पाई क्रॉनिकल्स' में चुने गए विषय को लेकर पाक सरकार ने आपत्ति जताई है।

2 min read
विवादित किताब के लिए पाक दुर्रानी पर लगा सकता है कई पाबंदियां

लाहौर। आईएसआई (इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असद दुर्रानी की विवादित किताब 'द स्पाई क्रॉनिकल्स' को लेकर पाक सेना ने जांच शुरू कर दी है। इस किताब में कई विवादित उल्लेख हैं जिसे लेकर पाक सरकार ने आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि दुर्रानी ने यह किताब भारत की खुफ़िया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनलिसिस विंग) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत के साथ मिलकर लिखी है। इस किताब में उन्होंने इतिहास में होनी वाली विवादित घटनाओं के बारे में अपनी राय लिखी हैं। पाक सरकार इस विवादित किताब को लिखने के लिए दुर्रानी पर कई पांबदियां लगा सकती है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान पर भारत की आपत्ति खारिज की

दुर्रानी का नाम ईसीएल में डाला

पाकिस्तान में दुर्रानी को न केवल औपचारिक जांच का सामना करना होगा बल्कि उनका नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में भी डाला जाएगा। इस लिस्ट में नाम आने पर सरकार कई तरह की पाबंदी लगा देती है। इसकी घोषणा पाकिस्तानी सेना के प्रमुख प्रवक्ता ने की है। सोमवार को दुर्रानी को सेना मुख्यालय में स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया था। सेना ने दुर्रानी के खिलाफ अब कोर्ट ऑफ़ इनक्वायरी का गठन किया है।

मीडिया में दिए कई विवादित बयान

दुर्रानी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि किसी ने भी भारत के साथ संबंधों में सुधार के लिए पाकिस्तान सरकार को नहीं रोका है। बशर्ते की दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों के अनुरूप हो। अन्यथा, परवेज मुशर्रफ जैसे सैन्य शासक की तरह प्रयास असफल ही होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कुलभूषण जाधव केस को पाकिस्तान ने ठीक से आगे नहीं बढ़ाया। इसके लिए पाकिस्तान को और प्रयास करने चाहिए थे। कुलभूषण की मौत से दोनों देशों के नागरिकों के बीच कड़वाहट बढ़ी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी किताब में करगिल युद्ध, पाकिस्तान के एबटाबाद में अमरीकी नेवी सील्स का ओसामा बिन लादेन को मारने का ऑपरेशन, हाफ़िज़ सईद, कश्मीर, बुरहान वानी जैसे मुद्दों पर भी लिखा है।

ये भी पढ़ें

अब्बासीः नवाज अपने उसूलों के पक्के इंसान, जेल भी जाने को तैयार
Published on:
29 May 2018 10:12 am
Also Read
View All