9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब्बासीः नवाज अपने उसूलों के पक्के इंसान, जेल भी जाने को तैयार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ अपने उसूलों के लिए जेल भी जाने को तैयार हैं।

2 min read
Google source verification
Abbasi

अब्बासीः नवाज अपने उसूलों के पक्के इंसान, जेल भी जाने को तैयार

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने कहा है कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ अपने उसूलों के लिए जेल जाने के लिए तैयार हैं। अब्बासी ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) जनता के वोटों का सम्मान करने के लिए जानी जाती है। पीएम अब्बासी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नवाज शरीफ ने अदालत और जनता का सम्मान किया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

भ्रष्टाचार में दोषी करार दिए गए हैं नवाज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। जुलाई 2017 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पद से हटाए गए नवाज शरीफ 'वोट का सम्मान करें' नारे के साथ विपक्षी दल जोरदार तरीके से प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि नवाज शरीफ और उनका परिवार राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। जुलाई में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार कर रहे विपक्षी दल भ्रष्टाचार के मुद्दे जोरदार तरीके से उठा रहे हैं इसलिए नवाज शरीफ की पार्टी बैकफुट पर है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान: आम चुनाव के लिए राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 25 जुलाई को होंगे मतदान
मुंबई हमले पर शरीफ के बयान पर दिया जवाब
शाहिद खकान अब्बासी ने मुंबई हमले पर शरीफ के बयान पर भी जवाब दिया। अब्बासी ने कहा कि मुंबई हमले पर शरीफ के बयान बाद बनी स्थिति को सुलझाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक बुलाना जरूरी था। नवाज ने हाल ही में कहा था, "आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं, क्या हमें आतंकवादियों को सीमा पार जाने देना चाहिए और उन्हें मुंबई में 150 लोगों को मारने देना चाहिए? इसका मुझे स्पष्टीकरण दें। हम मुकदमे की सुनवाई पूरी क्यों नहीं कर पाए।" नवाज के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की काफी आलोचना हुई।