
नई दिल्ली। पाकिस्तान में कई ऐसे नियम-कानून हैं जो अमुमन लोगों पसंद नहीं आते। समय-समय पर पाकिस्तान ऐसी हरकतें भी करता रहता है जिससे दुनिया के लगभग सारे देश परेशान रहते हैं। लेकिन इस बार पाक की संसद ने अपने ही नोबेल विजेता पर ही बेतुका फरमान सुना डाला। इससे इस बात का प्रमाण मिलता है कि पाकिस्तान में इस्लाम ना मानने या इस्लाम से दूर रहने वालों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।
नोबल विजेता का अपमान
दरअसल, पाकिस्तान की संसद ने नोबल विजेता वैज्ञानिक प्रो अब्दुस सलाम के का सम्मान ना करते हुए कायदे आजम विश्वविद्यालय में उनके नाम पर रखे गए नेशनल फिजिक्स सेंटर यानी फिजिक्स डिपार्टमेंट से उनका नाम हटाने पर एक प्रस्ताव पारित किया और मंजूरी भी दे दी। बता दें कि प्रो अब्दुस सलाम अहमदिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रस्ताव पारित होते ही विश्वविद्यालय से भी उनका नाम तुरंत हटा दिया गया। इसी के साथ पाक में रह रहे अल्पसंख्यकों को भी ये डर सताने लगा है कि कहीं संसद उनके खिलाफ भी कोई प्रस्ताव पारित ना कर दे।
नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री रहते लिया गया फैसला
सबसे हैरान करने वाली बात तो ये थी कि यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। गौरतलब है कि 2016 में इस्लामाबाद के कायदे आजम विश्वविद्यालय के फिजिक्स डिपार्टमेंट का नाम अब्दुस सलाम के नाम पर रखने का फैसला नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री रहते समय लिया गया था।
संसद के इस फैसले को अल्पसंख्यकों का अपमान माना जा रहा है। बताते चलें कि इस बीच पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमलों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
अब्दुस सलाम पाकिस्तान के एक मात्र ऐसे वैज्ञानिक हैं जिन्हें नोबेल सम्मान मिला है। लेकिन आज पने ही देश में उन्हें बेइज्जती सहनी पड़ रही है। गौरतलब है कि अहमदिया समुदाय को 1974 में संविधान संशोधन के जरिये इस्लाम से खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद से ही वहां पर अल्पसंख्यकों के साथ ऐसा व्यवहार देखने को मिल रहा है।