11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर शकील को अमरीका नहीं जाने देगा पाकिस्तान, रिहाई पर डील से किया इनकार

डॉक्टर शकील ने कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन का पता लगाने मे अमरीकी इंटेलीजेंस की मदद की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 4 May 2018, 1:22 PM IST

shakeel

shakeel

लाहौर। पाकिस्तान ने गुरुवार को डॉक्टर शकील अफरीदी की रिहाई को लेकर अमेरिकी दखलअंदाजी से इनकार किया है। उसका कहना है कि डॉक्टर की रिहाई में अमरीका के साथ कोई डील नहीं हुई है। गौरतलब है कि डॉक्टर शकील ने कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन का पता लगाने मे अमरीकी इंटेलीजेंस की मदद की थी।

2 मई 2011 को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में अमरीका द्वारा की गई कार्रवाई में आतंकी ओसामा बिन लादेन मारा गया था। इसके बाद ही डॉक्टर शकील अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दौरान अमरीका ने पाकिस्तान से अफरीदी की रिहाई की मांग की थी। पहले अफरीदी पर सीआईए के लिए लादेन की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए नकली टीकाकरण अभियान आयोजित करने का आरोप लगा था, लेकिन बाद में उन्हें आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में 33 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में उनकी सजा 23 साल कर दी गई थी।

पाकिस्तान ने जाहिर किए नापाक इरादे, कश्मीर में फिर तोड़ा सीजफायर

पिछले हफ्ते जेल से किया था ट्रांसफर

पिछले हफ्ते उन्हें पेशावर जेल से रावलपिंडी स्थित जेल में ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थी। यहां तक भी कहा जा रहा था कि अमरीकी खुफिया एजेंसी डॉक्टर अफरीदी को रिहा कराने के लिए पाकिस्तान सरकार पर दबाव बना सकती है या उसे जेल तोड़कर छुड़ा भी सकती हैं। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अफरीदी को अमेरिका को सौंपे जाने की खबरें अफवाह हैं।

पाकिस्तान में फिर लगे आजादी के नारे, देखिए इस बार प्रदर्शनकारियों ने क्या किया

अमरीका को अफरीदी नहीं सौंपा जाएगा

फैसल ने कहा कि वह अफरीदी को अमरीका को सौंपे जाने की किसी भी खबर के बारे में नहीं जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जेल तोड़े जाने संबंधी किसी भी मामले को आंतरिक मंत्रालय देख रहा है। उन्होंने कहा कि अफरीदी को अमरीका को नहीं सौंपा जाएगा। फैसल ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान अफरीदी के बदले आफिया सिद्दकी या हुसैन हक्कानी को लेकर भी कोई डील नहीं करेगा। अफरीदी फिलहाल अमेरिकी जेल में है, जिस पर अमेरिकी ऐजेंट और मिलिटरी ऑफिसर को अफगानिस्तान में मारने का आरोप है, वहीं हक्कानी पूर्व पाकिस्तानी राजदूत हैं, जो अमरीका रहते हैं और उन पर मेमोगेट घोटाले में शामिल होने का आरोप है।