विश्‍व की अन्‍य खबरें

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर आधे घंटे तक बातचीत, बिना नाम लिए पाक को लगाई लताड़

पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आतंकवाद और दक्षिण एशियाई देशों में शांति को लेकर हुई बातचीत पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा आतंक और हिंसा मुक्त माहौल के लिए क्षेत्रीय शांति जरूरी है

2 min read
Aug 19, 2019

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल गरमा गया है। पाकिस्तान की बौखलाहट काफी बढ़ गई है। लिहाजा वह दुनियाभर में कश्मीर का राग अलाप रहा है और जिहाद की धमकी दे रहा है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर सोमवार को बातचीत की है। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से बातचीत में ओसाका में हुई जी-20 शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही उनपर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों में शांति के लिए जरूरी है कि आतंकवाद पर काबू पाया जाए। लेकिन एक देश लगातार जहर उगल रहा है और शांति को भंग कर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

पीएम मोदी ने इमरान खान को लगाई लताड़

मोदी ने आगे यह भी कहा कि दक्षिण एशियाई देशों के कुछ नेता अपने भड़काऊ भाषण के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने ट्रंप से कहा कि आतंक और हिंसा मुक्त माहौल के लिए क्षेत्रीय शांति जरूरी है।

पीएम मोदी आगे कहा कि गरीबी, अशिक्षा और बीमारी से जो कोई भी देश लड़ रहा है, भारत उसके साथ सहयोग के लिए सदैव समर्पित है। प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान की आजादी के 100 साल पूरा होने का जिक्र करते हुए कहा कि भारत संगठित, सुरक्षित, लोकतांत्रिक और सच्चे मायनों में स्वतंत्र अफगानिस्तान के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जब कश्मीर मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बंद दरवाजे के पीछे चर्चा हो रही थी, तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्रंप से फोन पर बातचीत की थी। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई थी।

इमरान खान ने ट्रंप से कश्मीर विषय को लेकर चर्चा की थी और भारत के खिलाफ कदम उठाने व कश्मीर विवाद पर मध्यस्थता करने की बात कही थी।

हालांकि UNSC में चर्चा के बाद जो भी बातें सामने आई उससे साफ हो गया कि कश्मीर से धारा 370 के हटाने के भारत सरकार के फैसले पर कोई भी देश पाकिस्तान का साथ देने को तैयार नहीं है। केवल चीन अपने हितों को लेकर पाकिस्तान का साथ दिया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
20 Aug 2019 08:42 am
Published on:
19 Aug 2019 08:59 pm
Also Read
View All