विश्‍व की अन्‍य खबरें

सोमालिया की राजधानी से कहां गायब हो गयी रेडक्रॉस की जर्मन कर्मचारी !

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में सशस्त्र बंदूकधारियों ने रेडक्रॉस की एक जर्मन महिला कर्मचारी का अपहरण कर लिया।

2 min read
somalia

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में सशस्त्र बंदूकधारियों ने रेड क्रॉस की एक महिला कर्मचारी का अपहरण कर लिया। रेडक्रॉस सहायता समूह ने बुधवार की रात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह कर्मचारी जर्मन थी। बता दें कि गृह युद्ध से ग्रस्त सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में अपहरण की घटनाओं का एक लम्बा सिलसिला है। लेकिन इस अफ्रीकन राष्ट्र के लंबे अराजक इतिहास में रेडक्रॉस श्रमिकों पर हमलों की श्रृंखला में यह हमला नवीनतम था।

इससे एक दिन पहले एक सोमाली कर्मचारी के विश्व स्वास्थ्य संगठन के दो लोगों के साथ संबंधों के चलते उनको गोली मार दी गई थी।

जानिए, सड़क पर फल बेचने वाला धर्मेंद्र क्यों बनना चाहता है वकील !

सुरक्षा के बावजूद हुआ अपहरण

मोगादिशू के पुलिस सुरक्षा कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि कई सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति के बावजूद जर्मन महिला का अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस अमलों में दोषी गार्ड भी गिरफ्तार किए गए हैं। सोमालिया में रेड क्रॉस प्रतिनिधिमंडल के डिप्टी हेड डैनियल ओ'मालली ने एक बयान में कहा, "हम अपने सहयोगी की सुरक्षा के बारे में गहराई से चिंतित हैं। वह एक नर्स है जो जीवन बचाने और सोमालिया के सबसे कमजोर लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए हर दिन काम कर रही थी।"

नर्स को बचने की कोशिशें तेज

रेडक्रॉस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि रेडक्रॉस महिला नर्स को सुरक्षित करने की कोशिश करने के लिए विभिन्न अधिकारियों के संपर्क में है। इससे पहले मार्च के आखिर में, मोगादिशू में संगठन के कार्यालय के पास वाहन बम बिस्फोट के बाद एक स्थानीय रेड क्रॉस कर्मचारी घायल हो गई थी। सोमालिया स्थित चरमपंथी समूह अल-शबाब, जो अल-कायदा से जुड़ा हुआ है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। फिलहाल बुधवार की रात के हमले के लिए किसी संगठन ने कोई दावा नहीं किया है।

संयुक्त राष्ट्र दवारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सोमालिया में 2016 और 2017 में कम से कम 30 सहायता श्रमिकों की मौत हो गई है। रेडक्रॉस कर्मचारियों के अपहरण की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं।

Updated on:
03 May 2018 12:34 pm
Published on:
03 May 2018 12:37 pm