लंदन। दक्षिण-पश्चिम लंदन के विंबलडन में एक कपल ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जो हैवानियत की शर्मनाक दास्तां बयां करती है। दरअसल, सबरीना और उइसेम नाम के इन आरोपियों ने पहले अपनी आया का कत्ल किया और फिर उसके शव के पास ही शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद उन्होंने शव को जलाने की भी कोशिश की, लेकिन वे इसमें पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। बाद में पुलिस ने अधजला शव बरामद किया, जिसके चलते वारदात का खुलासा हुआ।