
सूरत. करतारगाम क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध से गुस्साए पति ने युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अभियुक्त की खोज शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कतारगाम क्षेत्र निवासी कौशिक मुकेश नायका का खून से लथपथ शव बुधवार सुबह कतारगाम सर्जन फार्म हाउस के पास तापी नदी के पाले पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में अवैध संबंध के कारण कौशिक की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कौशिक के अपने घर के पास रहने वाले कल्पेश उर्फ कल्पा नाम के युवक की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसका पता चलने पर कल्पेश को गुस्सा आया और मंगलवार रात जब कौशिक पाले से गुजर रहा था, वह उस पर धारदार हथियार से कई वार कर फरार हो गया। पुलिस ने कल्पेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गहने और हीरे से भरा बैग यात्री को लौटाया
सूरत. सूरत रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मिले 6.27 लाख रुपए के आभूषणों और हीरे से भरे बैग को रेलवे सुरक्षा बल ने उसके मालिक को लौटा दिया। यह यात्री जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस से सूरत आया था और वाहन में सामान चढ़ाते समय बैग स्टेशन परिसर में छूट गया था।
रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल गिरधर दूबे ने मंगलवार तड़के चार बजे गश्त के दौरान सूरत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक लावारिस बैग बरामद किया था। आरपीएफ ऑफिस में सहायक उप निरीक्षक मान सिंह मीना और गजेंद्र सिंह ने बैग की जांच की। उसमें सोने-चांदी के आभूषण, हीरे का हार, दो घड़ी और नकद पांच हजार रुपए थे। बैग में एक मोबाइल नंबर भी मिला, जिस पर सम्पर्क करने पर उधना क्षेत्र निवासी विनीत सुराना से बात हुई। उसने बताया कि यह बैग उसका है। रेलवे सुरक्षा बल ने पहचान पत्र देखने के बाद बैग उसे लौटा दिया।
Published on:
02 May 2018 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
