23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
कोटा रेल मंडल ने हासिल किया नया मुकाम…. पढ़कर आप भी कहेंगे ..वाह!
Play video

कोटा रेल मंडल ने हासिल किया नया मुकाम…. पढ़कर आप भी कहेंगे ..वाह!

तीसरे स्थान पर गांधीधाम, सिकंदराबाद के साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा स्टेशन को संयुक्त रूप से चुना गया है।

Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

May 02, 2018

कोटा . भारतीय रेलवे में सौन्दर्यीकरण के लिए कोटा स्टेशन को तीसरा स्थान मिला है। देश भर से रेल मंत्रालय ने सभी स्टेशनों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की थीं, इसके नतीजे हाल ही में रेल मंत्रालय की उच्च स्तरीय जूरी ने घोषित किए हैं। मण्डल रेल प्रबंधक यूसी जोशी ने पुरस्कार की घोषणा होने पर कोटा मण्डल के सभी रेलकर्मियों एवं रेलवे अधिकारियों को बधाई दी है और कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलना कोटा मण्डल के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे के लिए गौरव की बात है। पहला स्थान मध्य रेलवे के बल्लारशाह एवं चन्द्रपुर रेलवे स्टेशनों ने हासिल किया है और 10 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर मध्य पूर्व रेलवे के मधुबनी और दक्षिण रेलवे के मदुराई रेलवे स्टेशनों का हासिल हुआ है इन स्टेशनों को 5-5 लाख रुपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। तीसरे स्थान पर पश्चिम रेलवे के गांधीधाम, दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा स्टेशन को संयुक्त रूप से चुना गया है।