...दोनों प्रोजेक्ट्स पर ऐसे बरसे ठाकरे
एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, 'इन परियोजनाओं के लिए किसान अपनी जमीन ना दें। लोगों को मुंबई-अहमदाबाद बुले ट्रेन और मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे के लिए अपनी जमीन नहीं बेचनी चाहिए। सरकार जमीन खरीदने के बहाने लोगों को उनकी जगह से हटाना चाहती है जो गलत है।' ठाकरे ने अपने भाषण में 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात को अलग-अलग किए जाने का भी जिक्र किया और कहा कि ये परियोजनाएं मुंबई और उसके आसपास के इलाकों से मराठी लोगों को हटाने की चाल है।