आपको करना होगा ये काम
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत प्रतिभागियों को किसी गांव में जाकर 100 घंटे तक काम करना होगा। इसमें दो तरीकों से काम किया जा सकता है। पहला तरीका यह है कि स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता के कार्यक्रम करना, इनमें अवेयरनेस कैंपेन, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छ मेला जैसी गतिविधियां हैं। जबकि दूसरे तरीके में वेस्ट कलेक्शन ड्राइव (अपशिष्ट संग्रहण), रास्तों की सफाई या गांवों के अलग-अलग हिस्सों में सफाई करनी होगी।