HIGHLIGHTS रूस ( Russia ) के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ( Alexei Navalny ) को इलाज के लिए साइबेरिया से जर्मनी ( Serbia to Germany for Treatment) ले जाया गया है। गुरुवार को साइबेरिया से वापस मास्को ( Mascow ) लौटते समय विमान के अंदर तबीयत अचानक खराब हो गई थी। ये बताया गया था कि विमान में चाय में जहर मिलाकर दिया गया था।
मास्को। राजनीति में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Russian President Vladimir Putin ) के धुर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ( Alexei Navalny ) को इलाज के लिए साइबेरिया से जर्मनी ( Serbia to Germany for Treatment) ले जाया गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वे कोमा में है। नवलनी साइबेरिया के अस्पता में भर्ती थे।
गुरुवार को साइबेरिया से वापस मास्को ( Moscow ) लौटते समय विमान के अंदर तबीयत अचानक खराब हो गई थी। ये बताया गया था कि विमान में चाय में जहर मिलाकर दिया गया था। इसके बाद जब अचानक तबीयत खराब हो गई तो विमान की आपात लैंडिंग कराई गई और साइबेरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नवलनी के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मारने के लिए चाय में जहर मिलाकर दिया गया था। इतना ही नहीं, यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस और अथॉरिटी इस पूरे मामले को दबाने में लगी हुई है।
बता दें कि साइबेरिया के ओमस्क ( Omsk of Siberia ) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के लिए तैनात डॉक्टरों ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें जर्मनी नहीं ले जाया जा सकता है, क्योंकि वे ज्यादा बीमार हैं। हालांकि बाद में नवलनी के डॉक्टरों एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए हवाई जहाज से बर्लिन ( Berlin ) ले जाया जा सकता है। फिलहाल, एलेक्सी की पत्नी यूलिया उनके साथ हैं।
जर्मनी के चैरिटी अस्पताल में किया गया भर्ती
आपको बता दें कि एलेक्सी को एक विशेष विमान से शनिवार की सुबह एक मेडिकल टीम के साथ जर्मनी लाया गया। शनिवार की सुबह बर्लिन टेगेल एयरपोर्ट ( Berlin Tegel Airport ) पर विमान लैंड की और उसके बाद फौरन उन्हें इलाज के लिए चैरिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इसका खर्च जर्मनी के NGO सिनेमा फॉर पीस उठा रहा है। जर्मनी ने एलेक्सी नवलनी का अपने यहां उपचार कराने के लिए प्रस्ताव दिया था।
एलेक्सी की प्रवक्ता कीरा यारमाइश ट्वीट कर इस पूरे घटनाक्रम की लागातर जानकारी दे रही हैं। उन्होंने समर्थन देने वाले सभी लोगों का स्वागत किया है। इससे पहले 44 वर्षीय नवलनी की प्रवक्ता कीरा यारम्यश ने ट्वीट करते हुए बताया था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नवलनी इस समय कोमा में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कीरा ने कहा था कि गुरुवार को नवलनी काम से साइबेरिया गए थे और वहां से मास्को लौट रहे थे। इसी दौरान विमान में चाय के साथ जहर मिलाकर उन्हें दिया गया। इसके बाद अचानक नवलनी की तबीयत बिगड़ गई, तो विमान को आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर रूस में सियासत गरमा गई है।