कीरा ने साफ-साफ आरोप लगाते हुए कहा है कि इस जहर देने का संबंध इस साल हुए क्षेत्रीय चुनाव ( Local Election ) से है। क्योंकि नवलनी पुतिन के धुर विरोधी हैं। पेशे से वकील नवलनी सरकार के भ्रष्टाचार ( Corruption ) के खिलाफ कई बार अभियान चला चुके हैं। साथ ही साथ पुतिन के विरोध में कई रैलियां भी कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें कई सालों तक जेल में भी रहना पड़ा है। लिहाजा, अब नवलनी के रास्ते से हटाने के लिए यह सब किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।