विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस: पुतिन के धुर विरोधी नेता एलेक्सी नेवेलनी को जन‍ विरोध के दबाव में पुलिस ने छोड़ा

चौथी बार राष्‍ट्रपति का कार्यकाल शुरू करने से पहले रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन का लोगों ने भारी विरोध किया।

2 min read
May 06, 2018
elexi

नई दिल्‍ली। रूस के विपक्षी नेता और राष्‍ट्रपति पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नेवेलनी को रविवार को पुलिस ने रिहा कर दिया। उन्‍हें शनिवर को मॉस्‍को में पुलिस ने हिरासत में लिया था। विपक्षी नेता नावाल्‍नी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विशाल प्रदर्शनों का आयोजन करने के आरोप में घंटों तक पुलिस हिरासत में रखा गया। लेकिन उनके समर्थकों के भारी विरोध को देखते हुए उन्‍हें छोड़ दिया गया। पुलिस हिरासत से छूटने के बाद नावाल्नी ने अपने टवीटर पर पोस्ट किया कि उन्हें अदालती ट्रायल से पहले आधी रात को रिहा किया। उन्हें शनिवार को मध्य रूस से गिरफ्तार किया गया था। इस रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नेवेलनी ने मॉस्कों और सेंट पीर्ट्सबर्ग में मौजूदा सरकार के खिलाफ रैली का आह्वान किया था। प्रदर्शन में शामिल 1,200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रूस के 90 शहरों में पुतिन का विरोध
रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चौथे कार्यकाल की शुरुआत से पहले विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें विपक्षी नेताओं और सरकार विरोधी सामाजिक कार्यकर्ताओं बड़ी संख्‍या में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने विपक्षी नेता नेवेलनी और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुतिन सोमवार को नए कार्यकाल के लिए पदभार संभालेंगे। मार्च में वह भारी बहुमत से फिर राष्ट्रपति चुने गए थे। नेवेलनी ने रूस के करीब 90 शहरों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। नेवेलनी को मॉस्को के सेंट्रल पुश्किन्सक्या स्क्वायर पहुंचने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्‍हें हिरासत लेकर पुलिस स्‍टेशन ले गई। प्रदर्शन स्थल पर युवाओं ने पुतिन के बिना रूस और पुतिन स्वीकार नहीं के नारे लगाए। जबकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस बसों में भरकर ले गई।

आधुनिक रूस के जार हैं पुतिन
विपक्षी नेता एलेक्सी नेवेलनी पुतिन की तुलना रूस के तानाशाह जार से करते हैं। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पर आरोप लगाया है कि वो अपने विरोधियों का दमन करने पर उतारू हैं। गैर लोकतांत्रिक तरीके से पुतिन देश पर शासन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने अपने धुर विरोधियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए जेल में डाल दिया और उनके खिलाफ झूछे आरोप लगाए गए थे।

नेवेलनी अराजकता का समर्थक
पुलिस के खिलाफ सेंट पीटर्सबर्ग, येकाटेरिनबर्ग, सुदूर पूर्व और साइबेरिया में भी विरोध प्रदर्शन होने की खबर है। मानवाधिकार संगठन ओवीडी इंफो के मुताबिक, पूरे रूस में करीब 1200 अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। विरोध प्रदर्शन को प्रशासनिक अधिका‍रियों ने गैरकानूनी करार दिया था। उसने कहा कि विरोध के समय और स्थान की पहले से मंजूरी नहीं ली गई थी। पुतिन ने नेवेलनी को अमरीका के इशारे पर अराजकता फैलाने वाला उपद्रवी बताया है।

Published on:
06 May 2018 11:45 am