विश्‍व की अन्‍य खबरें

एस जयशंकर ने ट्रंप के बयान पर किया पलटवार, कहा- भारत और पाकिस्तान का मसला है कश्मीर

बैकॉक में चल रहे आसियान सम्मेलन में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियों से मिले एस जयशंकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता का राग छेड़ा

less than 1 minute read

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता का राग छेड़ा है। इस पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह मसला भारत और पाक के बीच का है। इसमें किसी के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। इस बीच उन्होंने शुक्रवार की सुबह बैंकॉक में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मुलाकात की।

भारत का रुख का स्पष्ट किया

इस मुलाकात में एस.जयशंकर ने कश्मीर मसले पर भारत का रुख का स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि ये भारत-पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मसला है। विदेश मंत्री ने ट्वीटर पर लिखा कि उन्होंने माइक पोम्पियो को साफ कर दिया है कि अगर कश्मीर मुद्दे पर बात होती है तो यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मसला है, इसलिए दोनों देशों में ही बात होगी। गौरतलब है कि एस.जयशंकर ने ये बयान तब दिया जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर पर मध्यस्थता की बात कही है।

इससे पहले एस. जयशंकर ने बैंकॉक में वियतनाम के विदेश मंत्री फाम बिन्ह मिन्ह से मुलाकात की थी। थाइलैंड में हो रहे इस बार आसियान शिखर सम्मेलन का थीम 'साझेदारी और सतत विकास' है। इसमें आम हित के आधार पर आसियान देशों के सहयोग पर जोर दिया गया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
02 Aug 2019 07:04 pm
Published on:
02 Aug 2019 11:38 am
Also Read
View All