विश्‍व की अन्‍य खबरें

ट्रंप ने चीन को लगाई फटकार, किम से दोस्ती की राह में रोड़ा बन रहा

सिंगापुर में अमरीका के साथ हुई शिखरवार्ता के बाद ट्रंप पर दबाव है कि वह उत्तर कोरिया से अपने संबंध बेहतर बनाए
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 11:34 AM IST
kim
ट्रंप ने चीन को लगाई फटकार, किम से दोस्ती की राह में रोड़ा बन रहा

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को फटकार लगाते हुए कहा है कि वो उत्तर कोरिया के साथ सुधरते अमरीकी संबंधों की राह में रोड़ा अटका रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप का ये बयान ऐसे वक़्त में आया है जब अमरीका पर उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर दबाव है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि वो दक्षिण कोरिया के साथ साझा युद्ध अभ्यास को जारी रखने की कोई वजह नहीं देखते,क्योंकि इससे उत्तर कोरिया में गुस्सा बढ़ रहा है।

सैन्य अभ्यास को रोका

ट्रंप ने इस साल जून में किम जोंग-उन के साथ सिंगापुर में हुई मुलाकात के बाद दक्षिण कोरिया के साथ होने वाला सैन्य अभ्यास रोक दिया था। यह बहस ऐसे वक़्त में छिड़ी है जब कई जानकारों का कहना है कि सिंगापुर में अमरीका के साथ हुई शिखरवार्ता के बाद उत्तर कोरिया अपने परमाणु स्थलों और रॉकेटों को नष्ट करने में तेजी दिखा रहा है। अमरीका पर यह दबाव है कि वह किम जोंग उन के साथ सिंगापुर हुई मुकालात के नतीजों को ज़मीन पर उतारकर दिखाए। इस दबाव की बड़ी वजह ये है कि किम जोंग-उन से मुलाकात के तुरंत बाद ट्रंप ने ऐलान किया था कि उत्तर कोरिया से अब किसी तरह का परमाणु ख़तरा नहीं है।

अमरीका और चीन में ट्रेड वॉर

हाल ही में अमरीका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अपना उत्तर कोरिया दौरा रद्द कर दिया था। उनका कहना था कि उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के मामले में जो प्रगति हुई है,वो नाकाफ़ी है। इसके बावजूद भी ट्रंप ने उत्तर कोरिया का पक्ष लिया था। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि उत्तर कोरिया पर चीन का भारी दबाव है क्योंकि अमरीका और चीन के बीच इस दौरान 'ट्रेड वॉर' चल रहा है। हालांकि ट्रंप ये भी कहते हैं कि उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग-उन के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा और गर्मजोशी वाला है और इसलिए वो दक्षिण कोरिया के साथ 'वॉर गेम' यानी सैन्य अभ्यास फिर से शुरू नहीं करेंगे।

Published on: