
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) ने एक बार फिर से कई देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध ( US travel ban ) लगाने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किया है और कहा है कि 22 फरवरी को मध्य रात्रि (12.01 AM) से यह प्रभावी होगा।
व्हाइट हाउस ( White House ) ने इस बाबत घोषणा की है कि अमरीका ( America ) छह और देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाएगा। इनमें से चार अफ्रीकी देश हैं। बता दें कि इससे पहले यात्रा प्रतिबंध जैसे विवादास्पद कदम की आलोचना हो रही है।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आव्रजन प्रतिबंध ( Immigration Restrictions ) नाइजीरिया, इरीट्रिया, तंजानिया, सूडान, किर्गिस्तान और म्यांमार पर लगाए जाएंगे।
प्रतिबंधित देश अमरीकी सुरक्षा मानकों को पूरा करने में विफल
व्हाइट हाउस ने अपने बयान में आगे कह है कि इरीट्रिया, किर्गिस्तान, म्यांमार और नाइजीरिया के नागरिकों के वीजा आवेदन करने पर अमरीका अंकुश लगाएगा जिससे इन देशों के नागरिकों के स्थायी निवास पर लगाम लगाया जा सके।
दो अन्य देशों, सूडान और तंजानिया के नागरिकों को डाइवर्सिटी वीजा लॉटरी में भाग लेने से रोक दिया जाएगा, जो अप्रवासियों को ग्रीन कार्ड देता है।
बयान में दावा किया गया है कि नए प्रतिबंधित देश अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहे हैं। नए प्रतिबंध पर्यटन, व्यापार या उन देशों से गैर-अप्रवासी यात्रा पर लागू नहीं होते हैं।
नए प्रतिबंधित देशों को सात देशों ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन, वेनेजुएला, उत्तर कोरिया की सूची में शामिल किया जाएगा, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम-बहुल हैं। ये सभी 2017 में ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी किए गए यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.