14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: तीन भारतीय अवैध रूप से देश में हुए दाखिल, बॉर्डर पेट्रोल एजेंट ने किया अरेस्ट

अमरीका (America) के बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स ने गाड़ी रोककर ली थी तलाशी गाड़ी का ड्राइवर भी था भारतीय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 30 Jan 2020, 12:01 PM IST

indian_arrested_in_america.jpg

Indian arrested in America

वाशिंगटन। अमरीका से भारतीय नागरिकों से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां अवैध तौर पर घुसने के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार ( Indian Arrested in US ) किए गए हैं। इन तीनों को बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स ने इनकी गिरफ्तारी की।

मासेना के पास गाड़ी रोककर ली तलाशी

एजेंट्स ने देश की उत्तरी सीमा के साथ न्यूयॉर्क राज्य में मासेना के पास एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली। वाहन की चेकिंग करते हुए दौरान, एजेंटों को दो भारतीय नागरिकों के बारे में पता चला। दोनों नागरिकों ने अवैध रूप से अमरीका में प्रवेश किया था।

ड्राइवर को पहले ही चुकी है जेल

जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक भी भारतीय नागरिक है। ड्राइवर ने 2012 में अमरीका में अवैध तरीके से प्रवेश किया था। इसके बाद 2019 में उसे देश से निकाल भी जा चुका है। ड्राइवर पर तस्करी और गुंडागर्दी करने का आरोप लगा था। इस आरोप में उस पर जुर्माना लगाया गया था। इसके साथ ही हर उल्लंघन के लिए पांच साल तक की जेल की सजा सुनाई गई थी।