बुधवार को पश्चिम एशिया में अमरीका के शीर्ष कमांडर फ्रैंक मैकेंजी ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस का दौरा करते हुए सैन्य कमांडरों व सैनिकों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि यह सैन्य अड्डा अमरीका के लिए काफी अहम है। क्योंकि ईरान की पहुंच से काफी दूर है, जिससे निशाना बनाना आसान नहीं है और सऊदी अरब को बड़ी सुरक्षा पहुंचाता है।