14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान का दावा: सुलेमानी को मारने की योजना बनाने वाले सीआईए के अधिकारी की विमान हादसे में मौत

सीआईए के एक प्रमुख टॉप ऑफिसर माइकल डि'एंड्रिया की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 29 Jan 2020, 10:03 AM IST

plane crash

सीआईए के अधिकारी की विमान हादसे में मौत।

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सोमवार को अमरीका का सैन्य विमान क्रैश हो गया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस विमान में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी को मारे जाने की योजना बनाने वाले सीआईए के एक प्रमुख टॉप ऑफिसर माइकल डि'एंड्रिया की मौत हो गई।

केंद्र ने चीन से भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया को दी मंजूरी, 14 दिनों तक इन्हें अलग रखा जाएगा

इस दावे को ईरानी मीडिया सामने लेकर आया है। गौरतलब है कि कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान ने अमरीका से बदला लेने का संकल्प लिया था। इस मामले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले इराक में मौजूद अमरीका एयर बेस पर ईरान ने रॉकेट भी दागे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुद्स फोर्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कासिम सुलेमानी को मारने की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सीआईए के टॉप अधिकारी चीफ विमान क्रैश में मारे गए हैं। गौरतलब है कि पहले ऐसी खबर आ रही थी कि गजनी के डिह याक जिले में एक कमर्शल विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। थोड़ी देर बाद तालिबान ने दावा किया कि उसने अमरीका के सैन्य विमान को मार गिराया है और इसमें कई लोग मारे गए। विमान अफगानिस्तान में अमरीकी बेस के नजदीक क्रैश हुआ था।

पेंटागन ने हालांकि बाद में यह तो स्वीकार कर लिया कि उसका E-11A विमान क्रैश हुआ है लेकिन तालिबान के दावों को खारिज कर दिया था। उधर, गजनी के पुलिस चीफ खालेद वर्दक ने बताया कि एयर फोर्स ने घटनास्थल को कवर कर लिया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि घटनास्थल पर दो शव थे,जबकि कुछ का कहना है कि ज्यादा शव देखे गए हैं।'

डि'एंड्रिया को ओसामा को ढूंढने का श्रेय

डि'एंड्रिया को 2017 में सीएआई की ईरान मिशन की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अलकायदा आतंकी ओसाम बिन लादेन को खोजने में अहम रोल अदा किया था। इसके अलावा आतंकियों को ड्रोन के जरिए रोकने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।