मध्य चीन के हुबेई प्रांत में भारतीय नागरिकों में अधिकतर छात्र, शोधार्थी और पेशेवर हैं। ये भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करते हैं। इस प्रांत की राजधानी वुहान है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को इस घातक वायरस से 24 और लोगों की मौत होने की सूचना दी। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। इसी के साथ इस वायरस की वजह से होने वाले निमोनिया (Nimonia) के 4,515 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।