भारत में भी कोरोना वायरस के कई मामले आ चुके हैं। जिसके बाद सतर्कता बरती जा रही है। भारत में अभी तक मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद में कई संदिग्ध संक्रमितों की पहचान हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार को तीन संदिग्धों को RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है।