चीन में एक लड़का अपने पिता की डांट पर हुआ गुस्सा। नाराजगी दिखाने पांचवी मंजिल की खिड़की के शेड पर ही जा लेटा।
नई दिल्ली। पैरेंट्स की डांट से तो अकसर बच्चे रूठ जाते हैं। रूठने के बाद कई बार ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि उन्हें संभालना ही हो जाता है मुश्किल। हम जो आपको वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें रूठने के बाद बच्चे ने जो किया वो देखकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लगभग 12 साल का एक बच्चा एक इमारत की खिड़की के छज्जे पर सोता नजर आ रहा है। देख कर ही समझ आ जाता है कि ये खिड़की काफी ऊपर वाली मंजिल की है।
दरअसल ये इमारत की पांचवी मंजिल पर बनी खिड़की है और बच्चे ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वो पने पिता की डांट से गुस्सा था। डांट सुनने के बाद अपनी नाराजगी जताने के लिए उसने ये तरीका अपनाया। खैर इन सब में ये बात अच्छी है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन उसके इस रवैये ने हर किसी को चौंका दिया है।
देर तक सोने के लिए पड़ी थी डांट
ऐसा तो शायद आपके साथ बचपन में भी हुआ होगा कि आप देर तक सो रहे हों और पैरेंट्स की तरफ से डांट पड़ी हो। कुछ ऐसा ही चीन में इस बच्चे के साथ भी हुआ। इस बच्चे को भी उसके पिता ने देर तक सोने के लिए डांटा बस फिर क्या था साहब नाराज हो गए और पहुंच गए अपनी नाराजा और नींद दोनों पूरी करने। माता-पिता को जैसे ही पता चला वे भी झटका खा गए। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन बच्चे की इस हरकत ने सभी को सकते में जरूर डाल दिया था।