विश्‍व की अन्‍य खबरें

कोरोना वायरस का कहर देख UN ने की अपील, बोला-भारत को मदद करने की अब दुनिया की बारी

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं आम सभा में प्रेसिडेंट वोल्कान बोजकिर ने यहां तक कहा कि इस देश ने मुश्किल समय में पूरी दुनिया को वैक्सीन दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2021, 6:31 PM IST
united nation
united nation

न्यूयॉर्क। भारत में लगातार गंभीर होते कोरोना वायरस खतरे को देखते हुए पूरी दुनिया ने देश की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भारत में बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं आम सभा में प्रेसिडेंट वोल्कान बोजकिर ने यहां तक कहा कि इस देश ने मुश्किल समय में पूरी दुनिया को वैक्सीन दी है। अब दुनिया की बारी है कि वे भारत की मदद करें। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला के जरिये भारत को हरसंभव मदद पर सहमति जताई है।

भारत को मदद और समर्थन देने का समय आ गया

UNGA के प्रेसिडेंट वोल्कान बोजकिर ने ट्वीट कर कहा कि भारत में कोरोना महामारी के कहर को देखकर वे काफी दुखी हैं। भारत कई देशों में मुश्किल समय पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए आगे आया है। दुनिया के लिए भारत को मदद और समर्थन देने का समय आ गया है। जब पूरा विश्व सुरक्षित नहीं होगा तब तक कोई सुरक्षित नहीं होगा। मेरी संवेदना भारतीयों के साथ है।

भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ न पड़े

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं कि भारत में उसके अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कर्मी सुरक्षित रहें। इससे भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ नहीं पड़ेगा। सौभाग्य से हमारे कर्मियों में (संक्रमण के) बहुत ही कम मामले सामने आए हैं। ऐसे में हम अपनी कोशिश में सफल हुए हैं।

Published on: