मुरादाबाद

आजम खान का योगी सरकार पर तंज, पूछा -ये है राम राज्य की सरकार

सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पर हमलावर हुए आजम खान
2 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 9:39 AM IST
azam khan

रामपुर। यूपी में एक के बाद एक सामने आती अपराध की घटनाएं योगी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है, वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा। रामपुर में 6 साल की रेप पीड़ित बच्ची का हाल जानने पहुंचे सपा नेता आजम खान ने सूबे की सरकार पर जमकर वार किए। इतना ही नहीं प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यावस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि ये राम राज्य की सरकार है।

यह भी पढ़ें : मायावती के इस खास सिपाही ने कहा- 2019 चुनाव में एक-एक पल का हिसाब लिया जाएगा

यह भी पढ़ें : आज भूलकर भी न खरीदें ये 8 वस्तुएं, नहीं तो बनेंगे शनि के कोप का भाजन

दरअसल रामपुर की कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ उसके जीजा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मासूम को अधमरी हालत में जंगल में छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद से इलाके में रोष का माहौल है। हालाकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन घटना के तीन दिन बाद मासूम जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। जिसे लेकर नेता राजनीति करने में पीछे नहीं हैं। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और रामपुर के विधायक आजम खान पीड़ित बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां उसका हालचाल जाना। इसके बाद आजम खान मीडिया से भी मुखातिब हुए जिसमें प्रदेश की कानून व्यावस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने बीजेपी सरकार में बढ़ते क्राइम के ग्राफ को लेकर हमला बोला और कहा की सूबे में कानून का राज खत्म हो गया है। इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद में एक हुई वकील की हत्या और कासगंज में डाकुओं के पीट-पीटकर 3 लोगों की हत्या को लेकर भी निशाना साधा। आजम खान ने कहा कि यह पूरी सरकार के लिए शर्म की बात है। सूबे में क्राइम का ग्राफ पिछले 14 महीनों में काबू से बाहर हो चुका है और अब तो शर्म आती है यह बताते हुए के बलात्कार हुआ है तो किससे हुआ है और कितनी कम उम्र की बच्ची से हुआ है।

Published on: