1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे क्या हुआ की इस कालेज का दो बार हुआ लोकर्पण

विधायक के पहुंचने से पहले ही केंद्रीय मंत्री ने कर दिया लोकार्पण तो विधायक ने जताया आक्रोश, मंत्री ने दोबारा किया लोकार्पण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 11 May 2018, 11:04 PM IST

patrika

कमलनाथ इस बात का जवाब दे कि उनके साथ 4 कार्यवाहक अध्यक्ष क्यों बनाए गए- गेहलोद
मन्दसौर । गरोठ शाम करीब 5.30 बजे केंद्रीय मंत्री गेहलोद सुवासरा पहुंचे। यहां शासकीय अस्पताल के सामने कॉलेज का लोकार्पण किया। यहां मंत्री गेहलोद के पहुंचते ही कॉलेज का लोकार्पण कर दिया गया और वे मंच पर पहुंच गए। इसके बाद कांग्रेस विधायक हरदीपसिंह डंग अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। और प्रोटोकाल के उल्लंघन की बात कहि। विधयाक डंग की इस बात पर मंत्री गेहलोद वापस मंच से उतरे और उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने बताया नहीं कि विधायक भी आ रहे है नहीं तो मंै आपका इंतजार करता। इसके बाद विधायक डंग के साथ दोबारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, विधायक हरदीपसिंह डंग और मंत्री थावरचन्द गेहलोद ने संबोधित किया। जहां पाटीदार ने मंत्री गेहलोद को चांदी का मुकुट भेंट किया। जिसे मंत्री गेहलोद ने वही के कबीर पंत स्थान पर समर्पित किया। वही विधायक डंग ने सामुदायिक भवन की सौगात की मांग की। इसपर मंत्री ने 25 लाख की स्वीकृति देकर कहा कि नप प्रस्ताव बनाकर भेजें।
एक अध्यक्ष के साथ 4 कार्यवाहक क्यों
केंद्रीय मंत्री रात करीब 8 .40 बजे सुवासरा स्टेशन से नागदा के किए रवाना हुए। यहां उनसे पूछने पर बताया कि देश में 115 जिले मंत्रियों और सांसदों को देख-रेख के लिए प्रधानमंत्री ने दिए है। जिसमे 8 जिले मप्र में दिए है। इसका यह मतलब नहीं कि जिले पिछड़े हुए है। उनमे विशेष काम करना है। राजगढ़ जिला में योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मंत्री थावरचन्द गेहलोद के पास है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मप्र में 8 जिलों की कमान मंत्रियों को सौंपने के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी प्रदेश की कमान में अध्यक्ष के साथ 4 कार्यवाहक अध्यक्ष और बनाए गए है। कांग्रेस ने मप्र में अध्यक्ष कमलनाथ के साथ 4 कार्यवाहक अध्यक्ष क्यों बनाए है।