मुरादाबाद

इस महिला नेता ने दिया भाजपा को धोखा, पार्टी ने निकाला बाहर

मुरादाबाद नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में क्राॅस वोटिंग का मामला
2 min read
bjp

मुरादाबाद। भाजपा ने 'धोखा' देने वाली एक महिला नेता की पहचान कर ली है। इसके बाद उनको पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है। मामला मुरादाबाद नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में क्राॅस वोटिंग का है। गोविंदनगर से पार्षद महिमा भारद्वाज पर धोखा देने का आरोप लगा है। इस मामले में उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है।

भाजपा को लगा झटका

दरअसल, शनिवार को शहर में नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा के सात और अन्‍य पार्टियों के छह लोग मैदान में थे। कार्यकारिणी चुनाव में कुल 77 वोट हैं। चूंकि भाजपा के मेयर भी हैं और सबसे ज्‍यादा वोट भी भाजपा की, इसलिए पार्टी लग रहा था कि उसके सभी उम्‍मीदवार विजयी होंगे। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में मतदान के बाद आए परिणाम पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हुए। उनके एक वोट के धोखा देने की वजह से एक प्रत्‍याशी हार गया। इस चुनाव के परिणाम की जब घोषणा की गई तो क्राॅस वोटिंग की वजह से पंकज यादव हार गए।

पार्टी में मची खलबली

इसके बाद पार्टी में खलबली मच गई। आनन-फानन में शाम को मीटिंग बुलाई गई और धाेखेबाज की पहचान के लिए जांच शुरू हो गई। शनिवार शाम तक पांच पार्षद शक के घेरे में थे। इसके बाद पदाधिकारियों ने बैठक की और एक नाम पर सहमति बनी। इसमें महिमा भारद्वाज पर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगा। इसके बाद महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने पार्टी के विरुद्ध वोटिंग करने पर महिमा भारद्वाज को तत्काल प्रभाव निष्‍कासित कर दिया। इस बारे में भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता का कहना है कि महिमा भारद्वाज ने पार्टी के विरोध में वोटिंग की, इसलिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं, वार्ड 12 की पार्षद महिमा भारद्वाज का कहना है कि एक फैसला एकतरफा लिया गया है। इस बारे में उनका पक्ष नहीं सुना गया है।

महिला आरक्षित सीट पर बनाई थी प्रत्याशी

निकाय चुनाव में वार्ड-12 गोविंद नगर की सीट महिला आरक्ष‍ित थी। आरक्षित होने के कारण पार्टी ने गगन शर्मा की बेटी महिमा भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया। वह चुनाव जीतकर पार्षद बनी थ्‍ाी।

Published on:
29 Jan 2018 10:00 am
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट