4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ के निर्माणाधीन बिजलीघर में बीस लाख का डाका, पुलिस ने किया खेल, मामला चोरी में दर्ज

दर्जनभर बदमाशों ने बिजलीघर के मजदूरों को बनाया बंधक, 20 लाख के तार आैर अन्य सामान कैंटर में लेकर फरार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Jan 2018, 9:52 PM IST

meerut

मेरठ। चार दिनों में तीन गवाहों सहित दो अन्य घटनाओं में महिलाओं की हत्या के बाद बदमाशों ने पुलिस प्रशासन के क्राइम कंट्रोल के दावे तार-तार कर दिए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस भगवा राज को रामराज बनाने के फेर में डकैती की घटना को चोरी में दर्ज कर क्राइम कंट्रोल करने लगी है। कुछ ऐसा ही रोहटा क्षेत्र में हुआ। दर्जनभर से अधिक बदमाशों ने करीब 14 मजदूरों को बंधक बनाकर पूठ गांव में निर्माणाधीन बिजलीघर से करीब 20 लाख रुपये का सामान लूट लिया। बदमाशों का हौसला इतना बुलंद था कि कैंटर निर्माणाधीन बिजलीघर में लेकर आए और केबिल, तार व अन्य सामान रायफल व तमंचों के बल पर लूट कर ले गए। साढ़े चार घंटे तक बंधक बने मजदूर मुक्त हुए, तब पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने डकैती के मामले को चोरी में दर्ज किया है।

28 करोड़ का बन रहा बिजलीघर

प्रधानमंत्री की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत रोहटा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव पूठ में 28 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी के बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है। उपकेंद्र के निर्माण का ठेका मैसर्स फैब्रिको इंडिया कंपनी के हाथों में है। कंपनी के कर्मचारी नीटू, राजू, राजेंद्र और मोनू आदि बिजलीघर के एक कमरे में सो रहे थे।

यहां दो घंटे रहे बदमाश

बताया गया कि करीब साढ़े ग्यारह बजे तीन बदमाश कमरे में घुसे और तमंचों के बल सभी को जगाकर उनके मोबाइल लूट लिए। नकदी और मोबाइल लूट का क्राइम सीन चल ही रहा था कि करीब एक दर्जन अन्य बदमाश जो एक कैंटर में भरकर बिजलीघर पहुंचे आैर सभी को बंधक बना लिया। इनके साथ नल लगाने का काम कर रहे मजदूर दीपू, अंकित, नेता, अर्जुन, बिजेंद्र, मांगे, जितेंद्र, समपतिया और बनवारी को कवर करते हुए उनसे भी मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके बाद इन सबको एक कमरे में उनके हाथ-पैर उन्हीं के कपड़ों से बांधकर कमरे में बंद कर दिए। बदमाशों ने यहां लगे एक टैंट में सो रहे अन्य मजदूर गौतम व एक अज्ञात से तीन हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। बदमाश रात दो बजे तक लूट करते रहे।

कैंटर में लादे तार के बंडल

इसी दौरान कैंटर में एक-एक हजार मीटर लंबे केबिल का के चार बंडल कैंटर में लाद लिए। इनके अलावा कटिंग के तार, कटिंग मशीन और तार खींचने वाला लोडर व मशीन भी कैंटर में लाद लिया। मजदूरों को शोर न मचाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सुबह करीब साढ़े तीन बजे बंधनमुक्त होकर कुछ मजदूर पूठ पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे रोहटा थाना प्रभारी ने उपकेंद्र के सुपरवाइजर अनुराग से चोरी की तहरीर लिखवाई और डकैती की घटना को चोरी में दर्ज कर लिया। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि करीब 20 लाख रुपये का सामान बदमाश लूटकर ले गए हैं।

पुलिस का कहना है

रोहटा थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि पूठ गांव में निर्माणाधीन बिजलीघर से चोरी की तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवार्इ की जा रही है। यह लूट का मामला नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश