मुरादाबाद

ये हैं भाजपा के मिस्टर इंडिया प्रत्याशी, जादू दिखाकर मांग रहे हैं वोट, देखें VIDEO

भाजपा ने चुनाव में मिस्टर इंडिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।

2 min read

मुरादाबाद। नगर निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन दे रहे हैं। लेकिन, मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी के वोट मांगने का अंदाज देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। जी हां, वीडियो में आप जिस शख्स को देख रहे हैं, वो हैं अजय दिवाकर जिन्हें पूरा हिन्दुस्तान मिस्टर इंडिया के नाम से जानता है। इस साल भाजपा ने वार्ड नंबर सात से इन्हें पार्षद का टिकट दिया है।

जादू दिखाकर मांग रहे वोट


मुरादाबाद नगर निगम वार्ड सात से भाजपा ने पार्षद पद के लिए अजय दिवाकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड नंबर सात मुरादाबाद के पॉश इलाके में शुमार है। इसलिए भाजपा ने एक चर्चित चेहरा मैदान में उतारा है। अब बात करे जादूगर अजय दिवाकर की तो ये अपने क्षेत्र के वोटर को अपनी बात भी अपने ही ढंग से समझा रहे है। या यूं कहें कि ये अपने वोटर से वोट की अपील भी अपने ही अंदाज में कर रहे हैं। ये सबसे पहले तो अपना परिचय सामान्य ही देते हैं और फिर अपना हुनर दिखाते हुए भाजपा को वोट देने की अपील करते हैं।

लोगों को आ रहा है इनका जादू पसंद

कभी ये अपनी जादूगरी से फूलों की मालाएं बना कर लोगों को अचंभित करते हैं, तो कभी एक फोटो फ्रेम में भाजपा का चुनाव निशान कमल का फूल बना कर मतदाताओं को अपना संदेश देते हैं। चुनाव क्षेत्र में घूमते हुए मिस्टर इंडिया यानि जादूगर अजय दिवाकर से जब उनके स्टाइल पर बात की गई तो वे बोले लोग जिस नाम और काम से मुझे पहचानते हैं, में उसी तरह से लोगो के बीच जा रहा हूं। वहीँ लोग भी अजय दिवाकर के जादू से कुछ देरी के लिए खुश हो जाते हैं। अब अजय दिवाकर का जादू उनके क्षेत्र के मतदाताओं पर चल पाता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। फ़िलहाल, अभी वे अपने वार्ड में सबसे ज्यादा चर्चित जरूर बने हुए हैं।

Published on:
18 Nov 2017 08:03 pm
Also Read
View All