मुरादाबाद

भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज, पुलिस के खिलाफ भीड़ काे भड़काने का आराेप

मुरादाबाद पुलिस ( moradabad police) ने भाजपा नेता ( bjp leader) के खिलाफ ( Corona virus) संक्रमण के खतरे के बीच भीड़ इकट्ठा करने और भीड़ काे उकसाने के आराेप में रिपाेर्ट ( FIR) दर्ज की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2020, 10:17 PM IST
moradabad.jpg
bjp leader

मुरादाबाद ( moradabad news ) पुलिस ने भाजपा नेता ( bjp leader)
के खिलाफ कोरोना संक्रमण ( Corona virus) के खतरे के बीच भीड़ इकट्ठा करने और फिर भीड़ काे पुलिस के खिलाफ भड़काने के आराेपाें के मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ( moradabad police ) की यह कार्रवाई राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आराेपाें के अनुसार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिनव चाैधरी ने अपने घर पर भीड़ काे इकट्ठा किया था। इस दाैरान भीड़ काे उकसाने का भी काम किया गया। भीड़ काे पुलिस के खिलाफ भड़काया गया। इसी काे लेकर पुलिस ने भाजपा नेता समेत दस लाेगाें नामजद करते हुए करीब 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज की है। यानि भाजपा नेता समेत 60 के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की गई है।

एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि खाना पाकवाड़ा में यह कार्रवाई हुई है। मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार अपने ऊपर लगे इन आराेपाें पर भाजपा नेता ने यही कहा है कि, कुछ लाेग उनके घर पर आए थे। वह राजनीति में हैं इसलिए अपने घर पर लाेगाें काे आने से मना नहीं कर सकते। जब उनसे साेशल डिस्टेंस का सवाल किया गया ताे वह चुप्पी साध गए।

मुरादाबाद पुलिस की यह कार्रवाई अब चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना यह है कि इस मुकदमें में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल पुलिस अफसराें का यही कहना है कि मामला दर्ज किया गया है जांच की जाएगी।

Updated on:
21 Jul 2020, 10:17 PM IST
Published on: