मुरादाबाद

UP Weather: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! आज से यूपी में बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में शीतलहर का असर तेज

UP Weather: उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। IMD के अनुसार मुरादाबाद समेत पूर्वी यूपी के जिलों में आज से ठंड तेज होगी और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है।

2 min read
cold wave alert up weather update imd latest news
UP Weather: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! Image Source - Pexels

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, मुरादाबाद समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हवाओं के असर से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। अगले सात दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सुबह और शाम के समय धुंध या कोहरा छा सकता है।

दिन में धूप, रात में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को आसमान साफ रहा और दिन के समय हल्की धूप खिली रही। हालांकि पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुरादाबाद में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से मुरादाबाद और पूर्वी यूपी के अन्य जिलों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे सुबह और देर रात ठिठुरन तेज महसूस होगी।

अगले तीन दिन और गिरेगा रात का पारा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में रात के पारे में और गिरावट देखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर फिलहाल बर्फबारी थम गई है, जिससे दिन का तापमान सामान्य रहेगा। हालांकि ठंडी पछुआ हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक सर्दी अपने चरम पर नहीं पहुंचेगी, लेकिन ठंडक महसूस की जाएगी।

कानपुर, इटावा और बरेली में महसूस हुई शीतलहर जैसी स्थिति

बुधवार देर रात से ही कानपुर, इटावा, बरेली और बुलंदशहर समेत कई जिलों में ठंड ने लोगों को कंपा दिया। सुबह के समय कोहरे की हल्की परत और ठंडी हवाओं ने शीतलहर जैसे हालात बना दिए। मौसम विभाग ने बताया कि जिन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है, वहां रात और सुबह शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

प्रदेशभर में रहेगा शुष्क मौसम, धुंध बनी रहेगी चुनौती

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कई क्षेत्रों में सुबह और शाम को धुंध या कोहरा छाने की संभावना है। मुरादाबाद में अगले दो दिनों तक दिन का तापमान लगभग समान रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

Also Read
View All
मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

महिला शक्ति को नई दिशा: यूपी में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने और 1 करोड़ को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन

सिर्फ वादों की राजनीति करने वाले अब विकास पर उठा रहे सवाल, विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

आतंक, उग्रवाद और नक्सलवाद पर सख्त रुख: मुरादाबाद में बोले केशव प्रसाद मौर्य, भारत अब निर्णायक कार्रवाई वाला देश

मुरादाबाद में हत्या: 22 वर्षीय युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिन निकलते ही गोलियों से गूंजा इलाका