मुरादाबाद

VIDEO: सैकड़ों बीघा फसल बिजली के तार से जलकर हो गयी राख

अलग अलग क्षेत्रो में बिजली के तारो से टूटने और चिंगारी गिरने से 50 बीघा से ज्यादा गेंहू ओर गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी।

2 min read
moradabad

अमरोहा: जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में बिजली के तारो से टूटने और चिंगारी गिरने से 50 बीघा से ज्यादा गेंहू ओर गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी। प्रशासन ने किसानों के नुकसान का मुआयना करने के लिए लेखापाल को निर्देश दिए गए है। जरजर बिजली के तारो की शिकायत गांव वालों ने कई बार बिजली विभाग से की लेकिन कभी कोई कार्यवाही नही करी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र गांव मुठा इम्मा गांव में 11 हज़ार की लाइन का तार टूटने से करीब 50 बीघा गेंहू और दस बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गयी। हाफिज मोहम्मद अली के खेत के ऊपर से 11 हज़ार की बिजली की लाइन के तार जा रहे थे। तारो की जर जर हालात होने से बिजली के तार टूट गए जिसके कारण सात बीघा खेत मे पकी खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से पड़ोस के खेत रिजवान की चार बीघा, मोहम्मद हसन की चार बीघा, सूफी मुन्ना की छह बीघा गेंहू, ओर ऋषिपाल की तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गयी।

अमरोहा जिले के ही रजबपुर थाना क्षेत्र के सरकड़ा में ओमप्रकाश की दो बीघा गन्ने की फसल जल गयी। हसनपुर तहसील के माहरा भगवानपुर में तेज हवाओं से बिजली के तार आपस मे टकराने से निकली चिंगारी से विनय की चार बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गयी। प्रशासन के निर्देश पर लेखपाल प्रियंका चौधरी ने जा कर जली फसलों का मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। किसान कई बार बिजली विभाग से तारो की जरजर हालत की शिकायत की थी लेकिन विभाग के किसी अधिकारी ने कोई सुध नही ली। समय पर तारो को बदल दिया जाता तो किसानों की फसल जलकर नष्ट नही होती।

Published on:
14 Apr 2018 06:34 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

महिला शक्ति को नई दिशा: यूपी में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने और 1 करोड़ को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन

सिर्फ वादों की राजनीति करने वाले अब विकास पर उठा रहे सवाल, विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

आतंक, उग्रवाद और नक्सलवाद पर सख्त रुख: मुरादाबाद में बोले केशव प्रसाद मौर्य, भारत अब निर्णायक कार्रवाई वाला देश

मुरादाबाद में हत्या: 22 वर्षीय युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिन निकलते ही गोलियों से गूंजा इलाका